US Attack: अमेरिका के इस शहर पर फिर हुआ हमला, भीड़ में फेंका बम, लोगों में मची भगदड़
अमेरिका में लगातार हमले हो रहे हैं। अब इसी कड़ी में एक और खबर सामने आ रही है कि अमेरिका के कोलोराडो राज्य के बोल्डर शहर में रविवार को एक व्यक्ति ने लोगों पर हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने मोलोटोव कॉकटेल से लोगों पर हमला किया और इस पदार्थ को भीड़ में फेंक दिया, जिससे मौके पर ही आग लग गई। इस आग की वजह से कई लोग झुलस गए।
आपको बता दें कि घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति मोलोटोव कॉकटेल (पेट्रोल बम) फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है।
यह हमला रन फॉर देयर लाइव्स नामक समूह की सभा के दौरान हुआ। यह समूह गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों की रिहाई की मांग कर रहा था।
पुलिस ने घटनास्थल से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय मुहम्मद सबरी सोलिमन के रूप में हुई है। बताया गया कि सोलिमन ने पहले भी अमेरिका में शरण के लिए आवेदन किया था।
साल 2005 में सोलिमन को अमेरिका में प्रवेश के लिए वीजा देने से मना कर दिया गया था। हालाँकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका कब और कैसे पहुंचे।