11 साल बाद फाइनल में पहुंची पंजाब, पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास

11 साल बाद फाइनल में पहुंची पंजाब, पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम 11 साल बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है।

इससे पहले टीम ने 2014 सीजन का खिताबी मुकाबला खेला था। अब फाइनल 3 जून को पंजाब और बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब ने 19 ओवर में 204 रनों के लक्ष्य का पीछा किया। कप्तान श्रेयस ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

उन्होंने 41 गेंदों में 87 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

श्रेयस के अलावा नेहल वधारा ने 48 और जोश इंग्लिस ने 38 रन बनाए। अश्विनी कुमार को दो विकेट मिले। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रनों की पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो ने 38 रन बनाए। पंजाब के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट लिए।