टैनिंग और सनबर्न से मिलेगी राहत, अपनाएं ये तरीके
अप्रैल का महीना चल रहा है और सूरज चमक रहा है, गर्मी का तापमान बढ़ रहा है। तेज धूप के कारण त्वचा टैनिंग की चपेट में आ रही है। तेज धूप के कारण लोगों की त्वचा अभी से बेजान होने लगी है।
सनबर्न और टैनिंग ने त्वचा को बेजान बना दिया है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोगों को अपनी त्वचा की अधिक देखभाल करने की जरूरत है।
ऐसे में आप अपनी त्वचा की खास देखभाल के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार माना जाता है। यहां जानें एलोवेरा फेस पैक बनाने का आसान तरीका।
टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल और शहद का पैक बनाकर अपने शरीर के जिस भी हिस्से पर टैनिंग हो, वहां लगा सकते हैं।
इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल लें और उसमें थोड़ा शहद मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
इसके अलावा आप टैनिंग हटाने के लिए नींबू, एलोवेरा और खीरे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टैनिंग और सनबर्न को कम करने में भी गुलाब जल बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।