पंजाब में आज बारिश की संभावना, 13 जिलों में आंधी का अलर्ट

पंजाब में आज बारिश की संभावना, 13 जिलों में आंधी का अलर्ट

पंजाब के लोगों को राहत मिली है क्योंकि बुधवार रात हुई बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। यह राहत अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब में आज बारिश और आंधी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही शनिवार को भी राज्य में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद यह अभी भी सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है।

कई अन्य जिलों में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा।

अमृतसर: 37.2°C (सामान्य से 2.9°C अधिक)
लुधियाना: 38.9°C (सामान्य से 3.1°C अधिक)
पटियाला: 39.8°C (सामान्य से 4.1°C अधिक)
फतेहगढ़ साहिब: 38.9°C (सामान्य से 4.0°C अधिक)
मोहाली: 38.4°C (सामान्य से 4.3°C अधिक)