Weather updateपंजाब के इन जिलों में आज लू का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत

Weather updateपंजाब के इन जिलों में आज लू का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत

पंजाब में आज लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना के समराला में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ शहर में 43.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 44.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 44.2 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

कुछ दिनों तक लू चलने की स्थिति बनी रहेगी राज्य के अधिकांश जिलों में लू या गर्म रातें बनी रहेंगी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक अलर्ट रहने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा और बरनाला में लू और गर्म रातों का असर खास तौर पर देखने को मिल रहा है।

14 जून से राहत संभव

मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून से पंजाब में आंधी और तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 13 जून तक जहां ज्यादातर जिलों में लू चलने की चेतावनी है, वहीं 14 जून के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं।