आज का मौसम Dec 15 2022 : जाने कैसा रहेगा देशभर में आज मौसम का हाल

आज का मौसम Dec 15 2022 : जाने कैसा रहेगा देशभर में आज मौसम का हाल

देशभर में उत्तर भारत के मौसम में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले समय में मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में दो-तीन डिग्री तक पारा और ज्यादा गिरने की संभावना है। वहीं मध्य भारत में अभी तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह के समय थोड़ा कोहरा रहेगा उसके बाद आसमान पूरे दिन साफ बना रहेगा।

राजस्थान में आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान के कुछ करने की संभावना है। जिसके कारण राजस्थान के कई इलाकों में ठंड बढ़ेगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था पर प्रदूषण स्तर में थोड़ा सुधार हुआ है। आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। 

मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण तट, कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों, गोवा और गुजरात के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अंडमान निकोबार में मध्यम से भारी बारिश तथा आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताया है।