राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बोत्सवाना में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बोत्सवाना में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने हाल ही में दिल्ली में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में एक मिनट का मौन भी रखा गया।
उन्होंने प्रवासी समुदाय को दोनों देशों के बीच मित्रता का जीवंत सेतु बताया और बोत्सवाना में 10,000 लोगों की आबादी वाले भारतीय समुदाय की देश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में उनके योगदान के लिए सराहना की।
उन्होंने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने बोत्सवाना के समाज में सम्मान का स्थान अर्जित किया है और देश में भारत के गौरवशाली प्रतिनिधि होने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने सामाजिक सेवाओं में समुदाय के योगदान की सराहना की और वसुधैव कुटुम्बकम के दृष्टिकोण को साकार करने में उनके प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और उन्होंने कहा कि प्रवासी समुदाय भी इस विकास यात्रा का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियाँ भारत के लिए गौरव की बात हैं और उनकी सफलता भारत का मान बढ़ाती है। उन्होंने समुदाय से भारत-बोत्सवाना संबंधों में योगदान देते रहने का आग्रह किया।