'कांग्रेस बिना CM चेहरे के लड़ेगी चुनाव'- 2027 चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज का बड़ा बयान

'कांग्रेस बिना CM चेहरे के लड़ेगी चुनाव'- 2027 चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज का बड़ा बयान

2027 के चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना CM चेहरे के चुनाव लड़ेगी। राहुल गांधी कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक बार कैप्टन अमरिंदर सिंह को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा था। उससे पहले, चुनाव सामूहिक लीडरशिप में लड़े जाते थे। हम अभी भी सामूहिक लीडरशिप में चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के सभी नेताओं के चेहरे हैं। सबसे बड़ा चेहरा राहुल गांधी हैं।

कांग्रेस इंचार्ज का यह बयान पूर्व CM चरणजीत चन्नी, विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा और MP सुखजिंदर रंधावा के लिए झटका है। अब इंचार्ज बघेल का कांग्रेस का CM चेहरा घोषित न करने का सीधा बयान 2022 के चुनाव से सबक लेना है। तब चन्नी और नवजोत सिद्धू की लड़ाई के कारण कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई थी। इस बार हाईकमान नहीं चाहता कि CM की कुर्सी को लेकर लड़ाई शुरू हो।