पंजाब सरकार ने लोगों को दी ये बड़ी सौगात, 'सिंगल विंडो'
आम आदमी पार्टी सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए एक नई पहल करते हुए नगर परिषद में 'सिंगल विंडो' शुरू की है। इस सिंगल विंडो को खोलने का मुख्य उद्देश्य लोगों को दफ्तर के झंझट से मुक्ति दिलाना है। सिंगल विंडो में तैनात नगर परिषद कर्मचारी के पास काम करवाने आने वाले हर व्यक्ति का नाम और उसकी समस्या या काम दर्ज किया जाएगा। शहरवासियों की समस्या का जो भी काम होगा, उसे तय समय में हल करना और लोगों को परेशानी से बचाना संबंधित कार्यालय की ज़िम्मेदारी होगी।
इसके साथ ही, शहरवासियों को अपने काम करवाने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकारी कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को सरकारी दफ्तरों में असुविधा न हो, बल्कि उनके काम प्राथमिकता के आधार पर किए जाएँ।
किसी भी शहरवासी को किसी भी काम के लिए परेशान न होना पड़े, यह सिंगल विंडो उनकी सुविधा के लिए खोली गई है। आम आदमी पार्टी सरकार का यह कर्तव्य है कि वह लोगों को उनके क्षेत्र में आने वाली समस्याओं से बचाए। सिंगल विंडो क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी।