Weather Update : हरियाणा के कई जिलों में अगले 2 दिन बारिश की संभावना, देखिए कहां होगी बारिश

Weather Update : हरियाणा के कई जिलों में अगले 2 दिन बारिश  की संभावना, देखिए कहां होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल देर शाम हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई । रात को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से ये बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 20 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना भी बनी रहेगी।  मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद में बादल गर्जन के साथ बिजली और अचानक तेज हवाएं चलीं।फिलहाल हरियाणा के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक जींद और सोनीपत पानीपत, सोनीपत, करनाल जिलों के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई है।इससे 18 से 20 अप्रैल के दौरान बादलवाही, तेज गति से हवाएं चलने और प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में गरज चमक के साथ बिखराव वाली बूंदाबांदी हो सकती है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।साथ ही बार-बार हवाओं की दिशाओं में बदलाव होने से तापमान में भी उतार चढ़ाव लगातार देखा जा रहा है। जब पश्चिमी विक्षोभ आते हैं हैं तो हवाएं पश्चिमी होने से तापमान में बढ़ोतरी होती है। जब ये सक्रिय होते हैं तो हवा दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी होने से बादलवाही होती है। इसके अलावा जब ये आगे निकल जाते हैं तो हवाएं उत्तरी होने से तापमान में गिरावट दर्ज होती है। यही कारण है कि अभी तक गर्मी के तेवर नहीं दिखे हैं।