राणा बलाचौरिया मर्डर केस : 2 शूटर्स की पहचान हो गई है, घटना मूसेवाला मर्डर से जुड़ी नहीं है: SSP मोहाली
पंजाब के मोहाली के सोहाना में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान प्रमोटर और खिलाड़ी दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलचौरिया की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। राणा बलचौरिया की हत्या के मामले में आज मोहाली के SSP ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए।
SSP मोहाली ने कहा कि राणा ने कोई कपड़ा नहीं पहना हुआ था। उसे नॉर्मल सेल्फी लेने के बहाने रोका गया और फिर गोली मार दी गई। हमलावरों का टारगेट मनकीरत औलाख नहीं था। हमलावर सिर्फ राणा बलचौरिया को गोली मारने आए थे। इस घटना का मूसेवाला मर्डर केस से कोई लेना-देना नहीं है। हत्या को सही ठहराने के लिए सिद्धू मूसेवाला का नाम लिया गया है।
SSP ने कहा कि पुलिस ने 2 शूटरों की पहचान कर ली है। शूटरों के नाम आदित्य कपूर और करण पाठक हैं। दोनों शूटर अमृतसर के रहने वाले हैं। शूटरों को ग्राउंड सपोर्ट देने वाले दो-तीन और लोग भी हैं। उनकी भी पहचान की जा रही है। राणा बलचौरिया की हत्या कबड्डी टूर्नामेंट में दबदबा बनाने के लिए की गई थी।
SSP ने कहा कि राणा बलाचौरिया गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से जुड़ा है। टूर्नामेंट की परमिशन थी और वहां पुलिस तैनात थी। हमले के बाद शूटर बाइक पर भाग गए। आदित्य कपूर और करण पाठक एक गैंग से जुड़े हैं। आदित्य पर 13 केस और करण पर दो केस दर्ज हैं। राणा बलाचौरिया का कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं है।