जालंधर से दुखद ख़बर: तीन साल की बच्ची को कार ने कुचला, मौके पर मौत, खेलते-खेलते अचानक सड़क पर आई थी बच्ची

जालंधर से दुखद ख़बर: तीन साल की बच्ची को कार ने कुचला, मौके पर मौत, खेलते-खेलते अचानक सड़क पर आई थी बच्ची

जालंधर में आज सुबह-सुबह दुखद हादसा हो गया। यहां नकोदर रोड पर स्थित टीवी टावर के पास एक कार ने तीन साल की बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का नाम करीना था। मूल रूप से बच्ची का परिवार बिहार का रहने वाला है। वहीं बच्ची की मौत के बाद बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मामले में अब थाना सदर की पुलिस आगे की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि बच्ची खेल रही थी। अचानक खेलते-खेलते बच्ची सड़क पर आ गई, जिस वजह से ये दुखद हादसा हो गया। हादसा वडाला चौक के पास स्थिति मेडिसिटी अस्पताल के पास हुआ है।

पंजाब के जालंधर में नकोदर रोड पर स्थित टीवी टावर के पास एक स्विफ्ट कार ने 3 साल की बच्ची को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान 3 साल की करीना के तौर पर हुई है। घटना आज सुबह करीब 10 बजे हुई थी। पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।

बताया यह भी जा रहा है कि जब हादसा हुआ तो कार सवार तुरंत उतरा और बच्ची को लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन बच्ची की जान नहीं बच सकी। बच्ची का पिता गांव गया हुआ था वहीं उस की मां पास में ही एक निजी संस्थान में मेहनत मजदूरी का काम करती थी।