पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ के चाचा शिंगारा सिंह दोसांझ का निधन

पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ के चाचा शिंगारा सिंह दोसांझ का निधन

पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ के चाचा शिंगारा सिंह दोसांझ का निधन हो गया है। उन्होंने जालंधर के गुराया में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव में बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े. कई किसान नेता शिंगारा सिंह दुसांझ के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया।

शिंगारा सिंह दुसांझ आरएमपीआई की जालंधर जिला समिति के सदस्य और जम्हूरी किसान सभा पंजाब की राज्य समिति के सदस्य थे। शिंगारा सिंह दुसांझ ने दिल्ली किसान मोर्चा सहित कई किसानों के धरने और लोकतांत्रिक संघर्षों में सम्मानजनक भूमिका निभाई। शिक्षक के रूप में काम करते हुए कॉमरेड दुसांझ ने ट्रेड यूनियन और कर्मचारी आंदोलनों में भी अनुकरणीय योगदान दिया।