सरकार ने एआई उपकरणों को आधिकारिक सांख्यिकी डेटाबेस से जोड़ने की सुविधा के लिए एक मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल सर्वर किया  शुरू

सरकार ने एआई उपकरणों को आधिकारिक सांख्यिकी डेटाबेस से जोड़ने की सुविधा के लिए एक मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल सर्वर किया  शुरू

सरकार ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उपकरणों को आधिकारिक सांख्यिकीय डेटाबेस से जोड़ने की सुविधा के लिए एक मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल (एमसीपी) सर्वर शुरू किया है।

हाल ही में शुभारंभ किया गया मॉडल कॉन्ट्रेक्टर प्रोटोकॉल सर्वर, राष्ट्रीय सांख्यिकी पोर्टल ई-सांख्यिकी के माध्यम से एआई अनुप्रयोगों और प्लेटफार्मों के जरिए सत्यापित सरकारी डेटा तक पहुंच प्रदान करता है।

मॉडल कॉन्ट्रेक्टर प्रोटोकॉल सर्वर का बीटा संस्करण, जिसमें 7 प्रमुख सांख्यिकीय उत्पाद (जैसे आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, उद्योगों का वार्षिक सर्वेक्षण, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक, राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी) शामिल थे, अब ई-सांख्यिकी पोर्टल पर उपलब्ध 21 उत्पादों के लिए विस्तारित कर दिया गया है।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज राज्यसभा में यह जानकारी दी।