अमेरिकी राष्ट्रपति ने की घोषणा ट्रम्प के आलीशान होटल में आयोजित किया जाएगा 2026 का जी-20 शिखर सम्मेलन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने की  घोषणा ट्रम्प के आलीशान होटल में आयोजित किया जाएगा 2026 का जी-20 शिखर सम्मेलन

अगले साल जी-20 शिखर सम्मेलन अमेरिका में होने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि यह शिखर सम्मेलन मियामी के पास उनके डोरल गोल्फ क्लब में आयोजित किया जाएगा।

इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में हो रहा है। ट्रंप इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। अगले साल का शिखर सम्मेलन अमेरिका में ट्रंप के गोल्फ क्लब में हो सकता है। इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में हो रहा है। ट्रंप इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। अगले साल का शिखर सम्मेलन अमेरिका में ट्रंप के गोल्फ क्लब में हो सकता है। भारत ने 2024 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। कई विश्व नेताओं को नई दिल्ली में इकट्ठा होते देखा गया था।

इस साल, यानी 2025 में, जी-20 शिखर सम्मेलन 22-23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित किया जाएगा। अगले साल, शिखर सम्मेलन अमेरिका में होगा, लेकिन इसकी तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं।

हालांकि, अमेरिकी पैसे से डोरल मियामी में एक बड़े कार्यक्रम की मेजबानी ट्रंप को कठघरे में खड़ा कर सकती है। इस आयोजन से ट्रंप के होटल और रेस्टोरेंट को काफी फायदा होने की उम्मीद है।

हालांकि, व्हाइट हाउस का कहना है कि जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले मेहमानों के आवास और भोजन की जिम्मेदारी अमेरिकी सरकार की नहीं, बल्कि डोरल की होगी।