दिवाली के बाद वेरका लस्सी ₹5 महंगी, पैकिंग 800ML से बढ़कर 900ML

दिवाली के बाद वेरका लस्सी ₹5 महंगी, पैकिंग 800ML से बढ़कर 900ML

पंजाब और चंडीगढ़ में दिवाली के तुरंत बाद वेरका ने अपनी लस्सी के दाम बढ़ा दिए हैं। अब 800 मिलीलीटर की जगह 900 मिलीलीटर की पैकिंग ₹30 की बजाय ₹35 में मिलेगी। कंपनी ने नई पैकिंग को आज से मार्केट में उतार दिया है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में यही पैकिंग ₹40 में बेची जाएगी।

गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वेरका दूध और उसके अन्य उत्पादों की कीमतें घटाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि यह निर्णय GST 2.0 सुधारों के तहत लिया गया है, जिससे आवश्यक डेयरी उत्पादों पर करों में कमी हो सके।

सीएम भगवंत मान के अनुसार, 22 सितंबर से वेरका के घी, बटर, पनीर, यूएचटी दूध और आइसक्रीम की कीमतों में कमी लागू होनी थी। लेकिन दिवाली के बाद लस्सी की कीमतों में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।