मुंबई राजभवन में ‘मोदी का मिशन’ का पुस्तक का लोकार्पण, राज्यपाल, सीएम और डिप्टी सीएम रहे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, विचारों और कार्यशैली पर आधारित पुस्तक ‘मोदी का मिशन’ का मुंबई के राजभवन में आज लोकार्पण किया गया। इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समारोह में शामिल हुए।
पुस्तक के लेखक और प्रसिद्ध वकील बर्जिस देसाई ने ‘मोदी का मिशन’ को एक ऐसे विचार की कहानी बताया है जो राष्ट्रीय पुनर्जागरण और आत्मनिर्भर भारत की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ प्रारंभिक पूर्वाग्रहों और मिथ्या कथाओं पर विजय पाई। पुस्तक में अनुच्छेद 370 हटाने, जीएसटी लागू करने, विमुद्रीकरण, और पारदर्शी शासन जैसी नीतिगत पहल का विश्लेषण किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा, “जो व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी अपने रास्ते खुद बनाता है, वही सच्चा महान होता है। पीएम मोदी ने इसी गुण के चलते देश का सम्मान विश्वभर में बढ़ाया है।”
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह पुस्तक पीएम मोदी के जीवन और दृष्टिकोण को विस्तार से प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा, “जहां 20वीं सदी महात्मा गांधी की थी, वहीं 21वीं सदी नरेंद्र मोदी की है।” उपमुख्यमंत्री शिंदे ने इसे सच्चाई और निष्ठा से भरी पुस्तक बताया जो गलत सूचनाओं के दौर में साहसिक संदेश देती है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'मोदी मिशन' पुस्तक पीएम मोदी पर लिखी गई अन्य पुस्तकों से अलग है, क्योंकि यह उनकी उपलब्धियों और मूल्यों का ईमानदार शब्द चित्रण प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि गलत सूचनाओं के इस दौर में, यह पुस्तक साहस और निष्ठा के साथ सच्चाई को प्रस्तुत करती है।