जालंधर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तेज की तैयारियां

जालंधर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तेज की तैयारियां

जालंधर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वीरवार को 'आप' पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने पार्टी के विधायकों और हल्का इंचार्जों के साथ मीटिंग कर उनके सुझाव लिए एवं चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।

इस मौके पर हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि स्थानीय नेताओं से मिले फीडबैक मैं बताया गया कि हजारों की संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में तैयार होने के लिए तैयार हैं। मान सरकार के द्वारा दी गई मुफ्त बिजली, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार से लोग बहुत खुश हैं।

मान सरकार पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म कर रही हैं। भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं पर लगातार कार्रवाई हो रही है। भ्रष्टाचार के आरोप में हमने अपने भी विधायकों पर कार्रवाई की। कोई भी व्यक्ति चाहे जितना भी रसूखदार हो अगर भ्रष्टाचार करेगा तो बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि जालंधर में जिला स्तर से लेकर ब्लॉक और बूथ स्तर तक पार्टी काफी मजबूत है। लोकसभा उपचुनाव आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और जीतेगी। आम आदमी पार्टी आम लोगों के लिए काम करती है इसलिए आम लोगों का समर्थन हमारे साथ है।

विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए बरसट ने कहा कि भाजपा-अकाली की सरकार ने पंजाब में गैंगस्टरवाद और माफिया को बढ़ावा दिया। भाजपा आम आदमी पार्टी को दबाना चाहती है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। भाजपा जाति-धर्म की राजनीति कर देश में नफरत फैलाती है। भाजपा के पास पंजाब के लिए कोई रोडमैप नहीं है।