गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहरा सकेंगे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा

गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहरा सकेंगे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहरा सकेंगे या नहीं इसको लेकर चल रही अफवाहों पर कोर्ट ने विराम लगा दिया है। जिला एवं सत्र अदालत संगरूर ने कैबिनेट मंत्री को सुनाम कोर्ट से मिली एक केस में 2 साल की सजा जिसे ऊपरी अदालत में चैलेंज किया गया है में राहत देते हुए उन्हें तिरंगा फहराने की इजाजत दे दी है।

 कोर्ट ने कैबिने मंत्री को तिरंगा फहराने की छूट कर बड़ी राहत दी है। बता दे कि मंत्री अमन अरोड़ा का अपने जीजा राजिंदर दीपा के साथ कोई पारिवारिक विवाद हो गया था। कोर्ट में 2008 में दाखिल हुए इल विवाद पर सुनाम की कोर्ट ने 15 साल बाद फैसला सुनाते हुए मंत्री अमन अरोड़ा को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी।