अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर का CFO गिरफ्तार, फर्जी बैंक गारंटी और बिल देने का आरोप

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर का CFO गिरफ्तार, फर्जी बैंक गारंटी और बिल देने का आरोप

anil ambani cfo arrest: प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी के रिलायंस समूह पर बड़ी कार्रवाई की है। रिलायंस पावर कंपनी के सीएफओ अशोक कुमार पाल को दिल्ली कार्यालय में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

सूत्रों के अनुसार, रिलायंस पावर के मुख्य वित्तीय अधिकारी अशोक कुमार पाल को शुक्रवार को धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार में किया गया है। ईडी की टीम करोड़ों रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामलों में अनिल अंबानी समूह की कंपनियों की जांच कर रही है। बोर्ड के प्रस्ताव ने उन्हें एसईसीआई के बीईएसएस निविदा के सभी दस्तावेजों को अंतिम रूप देने, अनुमोदित करने, हस्ताक्षर करने और निष्पादित करने और बोली के लिए आरपीएल की वित्तीय क्षमता का उपयोग करने का अधिकार दिया।