देहरादून रैली के बाद कोरोना संक्रमित हुए अरविंद केजरीवाल

देहरादून रैली  के बाद कोरोना संक्रमित हुए अरविंद केजरीवाल
देहरादून में रैली करने के बाद कोरोना संक्रमित हुए अरविंद केजरीवाल

देहरादून: चुनाव रैली को संबोधित करने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच और आइसोलेशन में जाने की अपील की है।
बिना मास्क आए थे नजर
वहीं केजरीवाल के कोरोना संक्रमित आने से बाद से दिल्ली से देहरादून तक हड़कंप मच गया है। सोमवार को अरविंद केजरीवाल देहरादून में रैली करने पहुंचे थे। उन्होंने मास्क भी नहीं पहना था। इतना ही नहीं अपने संबोधन को बीच में वह कई बार खांसते हुए भी नजर आए। यह रैली परेड ग्राउंड में आयोजित की गई थी। इस दौरान रैली में खासी भीड़ उमड़ी थी। केजरीवाल ने मंच पर कई नेताओं से मुलाकात की थी और पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया था। वहीं राज्य आंदोलनकारियों ने भी मंच पर उनका स्वागत किया था। केजरीवाल इन सभी लोगों के डायरेक्ट संपर्क में आए थे। जिससे अब स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है।
आप पार्टी की रैलियों ने भाजपा-कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। आप की रैलियों में उमड़ रही भीड़ से भाजपा-कांग्रेस असहजता महसूस करने लगी है। सोमवार को आयोजित रैली में भी खासी भीड़ थी।