तिरुपति बालाजी पहुंचे CM धामी, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तिरुमाला की पहाड़ियों में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी यानी तिरुपति बालाजी के प्रसिद्ध मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूरे विधि-विधान से तिरुपति बालाजी के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर मंत्रोउच्चारण के साथ मंदिर की तस्वीर शेयर की है।
"ॐ श्री वेंकटेश्वराये नमो नमः श्रीमन नारायण नमो नमः"
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 4, 2022
आज आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर में श्री वेंकटेश्वर प्रभु के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मैंने प्रभु से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति एवं कल्याण की कामना की। pic.twitter.com/Z3uV8tlWJy