चंपावत: कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव का दिल का दौरा पड़ने से निधन

चंपावत: कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव का दिल का दौरा पड़ने से निधन
चंपावत: कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव का दिल का दौरा पड़ने से निधन

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उत्तम देव का शनिवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस की आज होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। 55 वर्षीय उत्तम देऊ मूल रूप से पाटी ब्लॉक के रहने वाले थे। वर्तमान में वे चंपावत के बाजरी कोट में रह रहे थे। शनिवार रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें इलाज के लिए लोहाघाट अस्पताल ले गए। जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।