दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार देर रात जान से मारने की धमकी मिली। आरोपी ने सोमवार की रात 12.05 बजे पीसीआर कॉल कर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी।

कॉल के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और उसकी शिनाख्त की। उसे कुछ ही समय में दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक फोन करने वाला 38 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति है।

आरोपी का इलाज दिल्ली के गुलाबी बाग में भी चल रहा है, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।