मंगेश घिल्डियाल PMO के लिए रिलीव, ईवा आशीष श्रीवास्तव होंगी टिहरी की नई DM

मंगेश घिल्डियाल PMO के लिए रिलीव, ईवा आशीष श्रीवास्तव  होंगी टिहरी की नई DM
मंगेश घिल्डियाल PMO के लिए रिलीव, ईवा आशीष श्रीवास्तव होंगी टिहरी की नई DM

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने आईएएस ईवा आशीष श्रीवास्तव को टिहरी का नया जिलाधिकारी बनाया है। अभी तक डीएम टिहरी रहे आईएएस अफसर मंगेश घिल्डियाल प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनाती के लिए रिलीव हो गए हैं। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।
आदेश के मुताबिक, अपर सचिव ईवा आशीष श्रीवास्तव को शासन के विभागों और गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी पद की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। अब वह टिहरी जिलाधिकारी का जिम्मा संभालेंगी। गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी का दायित्व अपर सचिव आशीष कुमार चौहान को सौंपा गया। चौहान अपर सचिव नागरिक उड्डयन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा भी हैं।