गढ़वाल रायफल्स के जवान का ड्यूटी के दौरान निधन

गढ़वाल रायफल्स के जवान का ड्यूटी के दौरान निधन
गढ़वाल रायफल्स के जवान का ड्यूटी के दौरान निधन

रामनगर:  जम्मू कश्मीर में  तैनात गढ़वाल राइफल रेजिमेंट का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जिला पौड़ी गढ़वाल के बेजरो तोल्यूं गांव निवासी यशपाल सिंह पुत्र शाकम्बर सिंह रावत गढ़वाल रायफल में हवलदार के पद पर जम्मू कश्मीर यूनिट में तैनात थे। जवान का परिवार अब मयूर बिहार पीरुमदारा जिला नैनीताल में आकर बस गया। परिजन पार्थिव शरीर लेने के लिए कश्मीर पहुंच गए। बताया जाता है कि जवान की गिरने से चोट लगने की वजह से मौत हो गई। जवान अपने पीछे 13 साल के बेटे और 14 साल की बेटी और परिवार को छोड़ गए हैं। पिछले महीने वह छुट्टी काट कर गए थे।