महीने में तीन दिन पौड़ी में कैंप करेंगे आईजी गढ़वाल: अशोक कुमार

महीने में तीन दिन पौड़ी में कैंप करेंगे आईजी गढ़वाल: अशोक कुमार
महीने में तीन दिन पौड़ी में कैंप करेंगे आईजी गढ़वाल: अशोक कुमार

रुद्रप्रयाग। पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा है कि आईजी गढ़वाल महीने में तीन दिन पौड़ी में कैंप करेंगे। पुलिस में अनुशानहीनता और जनता से दुर्व्यहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस जवानों के प्रशिक्षण में संवेदनशीलता अहम हिस्सा होगी। साइबर क्राइम और नशे पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। गुरुवार को पौड़ी पहुंचे डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आईजी गढ़वाल महीने में तीन दिन पौड़ी में कैंप करेंगे। पुलिस में अनुशानहीनता व जनता से दुर्व्यहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहाड़ में साइबर अपराधों में इजाफे को देखते हुए श्रीनगर में साइबर सेल खोली जाएगी। कोटद्वार में यातायात व सीपीयू यूनिट कार्यालय खोले जाएंगे।

पुलिसकर्मियों को आम आदमी से मित्रतवत व्यवहार करने की नसीहत दी गई है। अनुशासनहीनता व दुर्व्यहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा किए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। कहा कि श्रीनगर शहर में यातायात व्यवस्था के साथ ही नशे का कारोबार भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। साथ ही शहर में केंद्रीय विवि, एनआईटी व मेडिकल कालेज से बड़े शैक्षणिक संस्थान हैं। यहां छात्रों के आंदोलन भी अक्सर होते रहते हैं। श्रीनगर शहर के बढते स्वरूप को देखते हुए एसएसपी सप्ताह में एक दिन यहां कैंप करेंगी। कहा कि राज्य में नशे व साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ रही है। जिसके नियंत्रण के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स बनाई गई है। इन अपराधों पर नियंत्रण के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। जनता से भी सहयोग की अपेक्षा हैं।

इन अपराधों पर नियंत्रण न होने पर पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय किए जाने के साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी। कहा कि अक्सर थानों में शिकायतें रिसीव नहीं किए जाने की बात सामने आती हैं, जिसको लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर शिकायत को स्वीकार कर कार्रवाई की जाए। पुलिसिंग में पारदर्शिता हो इसका पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता में एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी, एएसपी प्रदीप कुमार राय, एएसपी संचार अनूप काला, सीओ सदर वंदना वर्मा, सीओ श्रीनगर एसडी नौटियाल आदि मौजूद थे।