..तो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पढ़ाएंगी नीता अंबानी !

..तो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पढ़ाएंगी नीता अंबानी !
..तो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पढ़ाएंगी नीता अंबानी !

बनारस: रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष और रिलायंस इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक नीता अंबानी बीएचयू (Neeta Ambani BHU) में महिला अध्ययन का पाठ पढ़ाएंगी। उन्हें बीएचयू के महिला अध्ययन और विकास केंद्र में विजिटिंग प्रोफेसर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से उन्हें यह प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें उन्हें बनारस सहित पूर्वांचल भर में महिलाओं का जीवनस्तर सुधारने के लिए बीएचयू से जुडऩे का आग्रह किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नि नीता ने मुंबई विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है और उन्हें वर्ष 2014 में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कार्यकारी निदेशक बनाया गया। उन्होंने वर्ष 2010 में रिलायंस फाउंडेशन का गठन किया था। इस तरह से एक महिला उद्यमी होने के नाते नीता को बीएचयू के महिला अध्ययन और विकास केंद्र में विजिटिंग प्रोफेसर बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। अब ये उन पर निर्भर है कि वह इस पर क्या फैसला लेती हैं।