जौलीग्रांट एयरपोर्ट से आवागमन का नया शेड्यूल जारी

जौलीग्रांट एयरपोर्ट  से आवागमन का नया शेड्यूल जारी
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से आवागमन का नया शेड्यूल जारी

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट की अथॉरिटी ने एयरपोर्ट पर आवागमन करने वाली फ्लाइट्स के लिए शरदकालीन शेड्यूल जारी किया है। यह शेड्यूल रविवार से लागू होगा।

ये है नया शेड्यूल-

  • जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह से रात तक 18 विमान जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरेंगे।
  • सुबह 7:20 बजे एयर लाइंस का विमान दिल्ली से आएगा और 8 बजे पंतनगर के लिए रवाना होगा।
  •  इसके बाद स्पाइस जेट का विमान सुबह 8:10 पर दिल्ली से पहुंचेगा और 9:15 पर वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। 
  • तीसरा विमान मुंबई से स्पाइसजेट का 8:35 पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर आएगा और 9:15 पर मुंबई के लिए रवाना होगा। 
  • 9:05 पर इंडिगो एयरलाइंस का विमान दिल्ली से जौलीग्रांट पहुंचेगा और 9:45 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। 
  • जबकि सुबह 9:10 पर एयर इंडिया का विमान हैदराबाद से आएगा और 10:10 पर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा।
  • इंडिगो का विमान 10:05 पर मुंबई से आएगा और 10:40 पर मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। 
  • एयर इंडिया का विमान 10:20 पर लखनऊ से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेगा और यही विमान 11:25 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। 
  • एयर इंडिया का विमान पंतनगर से 10:30 पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेगा और 11 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। 
  • इंडिगो का विमान 11:30 पर अहमदाबाद से पहुंचेगा और 12:10 पर अहमदाबाद के लिए उड़ेगा। 
  • एयर इंडिया का विमान 11:40 पर बेंगलुरु से उड़ान भरकर जौलीग्रांट पहुंचेगा और 12:35 पर हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा। 
  • इंडिगो का विमान दिल्ली से 12:40 पर आएगा और 13:15 पर वापस जाएगा।
  • इंडिगो का विमान बेंगलुरु से 15:10 बजे आएगा और 15:55 पर वापस जाएगा।
  •  कोलकाता से इंडिगो का विमान 16 बजे आएगा और 16:30 पर वापसी के लिए उड़ान भरेगा। 
  • 16:40 पर इंडिगो का ही विमान दिल्ली से आएगा और 17:15 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। 
  • 17:25 पर लखनऊ से इंडिगो का विमान आएगा और 18 बजे वापस जाएगा। इसके बाद स्पाइस जेट का विमान शाम 18:45 पर दिल्ली से आएगा और 19:15 पर वापस जाएगा। 
  • एयर इंडिया का विमान दिल्ली से जौलीग्रांट 19:10 पर पहुंचेगा और 19:50 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।