सीएम पुष्कर सिंह धामी युवा, लोकप्रिय और ऊर्जावान मुख्यमंत्री: पीएम मोदी

सीएम पुष्कर सिंह धामी युवा, लोकप्रिय और ऊर्जावान मुख्यमंत्री: पीएम मोदी
सीएम पुष्कर सिंह धामी युवा, लोकप्रिय और ऊर्जावान मुख्यमंत्री: पीएम मोदी

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को परेड ग्राउण्ड में 18 लगभग हजार करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 2573 करोड़ की 07 योजनाओं का लोकार्पण एवं 15626 करोड़ के 11 शिलान्यास शामिल हैं। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि उत्तराखण्ड पूरे देश की आस्था ही नहीं कर्म की भी भूमि है। हमारे लिए उत्तराखण्ड तप और तपस्या का मार्ग है। उन्होंने कहा कि आज राज्य विकास से जुड़ी जिन विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण हुआ है वे योजनायें इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने में मद्दगार होंगी। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस शताब्दी के शुरूआत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेई ने देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने का प्रयाय किया था, किन्तु उसके बाद की सरकार ने बहुमूल्य 10 साल बरबाद किये। आज देश में अवस्थापना विकास से संबंधित 100 लाख करोड़ की विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। दो से तीन गुनी गति से सालों से लम्बित योजनाओं के निर्माण एवं नव निर्माण से कनेक्टिविटी के महायज्ञ के द्वारा हम देश को विकसित देशों की श्रेणी में शामिल करने में सफल हुए हैं। 
प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर अग्रसर-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक परिश्रम एवं कुशल नेतृत्व से विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज आतंकवाद से लड़ने, कोरोना से बचाव, विपरीत हालातों में अर्थव्यवस्था को संभालने जैसे जटिल विषयों पर सम्पूर्ण विश्व मोदी जी की नीतियों और विचारों का अनुसरण कर रहा है। देश का बच्चा-बच्चा आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, स्किल इण्डिया, फिट इण्डिया, मेक इन इण्डिया जैसे कार्यक्रमों से भलीभांति परिचित है। कोरोना काल में जहां एक ओर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ने करोड़ो लोगों के दो वक्त का भोजन सुनिश्चित किया है वहीं आयुष्मान भारत योजना ने देश के नागरिकों को यह भरोसा दिलाया कि बीमार होने पर उन्हें निःशुल्क उपचार अवश्य मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री पुष्कर सिंह धामी को युवा, लोकप्रिय और ऊर्जावान मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड के विकास का हर संकल्प पूरा होगा। राज्य में युवा नेतृत्व के साथ वरिष्ठ नेताओं की अनुभवी टीम है। उन्होंने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड अपने रजत जयंती वर्ष में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में उत्तराखण्ड का देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने पर भी उन्होने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धाम को बधाई दी। इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने एन.एच.ए.आई. द्वारा संचालित योजनाओं के साथ ही अन्य योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने प्रारम्भिक संबोधन में प्रदेशवासियों का गढ़वाली में आभार व्यक्त करने तथा सम्बोधन के अंत में देवभूमि उत्तराखण्ड के महत्व पर आधारित कविता ‘‘जहाँ पावन बहे संकल्प लिए जहाँ पर्वत गर्व सिखाते हैं....से किया। जिसे जनता द्वारा काफी सराहा गया।  
प्रधानमंत्री द्वारा देश व जनहित में लिये गये हैं अनेक निर्णय
मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम जी के मंदिर के पुर्ननिर्माण का कार्य जो वर्षों से लंबित था प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक अद्भुत आकार ले रहा है। प्रधानमंत्री के अद्भुत प्रबंधकीय कौशल का कमाल था कि नामुमकिन सा लगने वाला कश्मीर से धारा 370 हटाने का कार्य संभव हो पाया। कोविड काल में जहां विश्व के बड़े से बड़े देश असहाय हो गए, वहीं आपके कुशल नेतृत्व में भारत न केवल महामारी का सामना करने में सफल रहा, बल्कि विश्व के अन्य देशों को भी मेड इन इंडिया वैक्सीन देकर हमने विश्व गुरू होने का अपना दायित्व निभाया। 
केन्द्र सरकार के सहयोग से पिछले 05 वर्षों में 01 लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं उत्तराखण्ड के लिए हुई स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास की राह पर अग्रसर है। केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में पिछले पांच वर्षों में करीब एक लाख करोड़ रूपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिये स्वीकृत हुई हैं। जिनमें से बहुत सी योजनाएं पूर्ण हो चुकी है और अन्य पर कार्य चल रहा है। उत्तराखंड के सतत विकास के प्रति यह प्रधानमंत्री जी के समर्पण का ही नतीजा है कि आज उनके द्वारा 18 हजार करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है।