कुमाऊं से पांचवे सीएम हैं पुष्कर सिंह धामी, जानिए क्या बताई अपनी सर्वोच्च प्राधमिकता

कुमाऊं से पांचवे सीएम हैं पुष्कर सिंह धामी, जानिए क्या बताई अपनी सर्वोच्च प्राधमिकता
कुमाऊं से पांचवे सीएम हैं पुष्कर सिंह धामी, जानिए क्या बताई अपनी सर्वोच्च प्राधमिकता

देहरादून: उत्तराखंड के 20 वर्षों के इतिहास में प्रदेश को 10 मुख्यमंत्री मिले और रविवार को 11वें मुख्यमंत्री के रूप में कुमाऊं के पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ली। पुष्कर से पहले कुमाऊं ने चार और मुख्यमंत्री दिए हैं। इनमें सबसे पहले भगत सिंह कोश्यारी, दूसरे विजय बहुगुणा, एनडी तिवारी फिर हरीश रावत। इसे विडंबना ही कहेंगे कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को छोड़कर कोई भी नेता मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका। नए मुख्यमंत्री भी आठ या नौ महीने ही मुख्यमंत्री रह पाएंगे क्योंकि अगले साल मार्च तक विधान सभा चुनाव हो जाने हैं। उन्होंने बताया कि जनता को राहत देना मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश होगी कि उपलब्ध संसाधानों में जनता को राहत देने वाले ज्यादा से ज्यादा फैसले कर सकें।
ये हैं धामी के 11 मंत्री
कैबिनेट में सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, धनसिंह रावत, स्वामी यतीश्वरा नंद को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
सीएम पुष्कर सिंह धामी का जीवन परिचय
जीवन परिचय
नाम- पुष्कर सिंह धामी, विधायक खटीमा विधानसभा (70)
पिता का नाम- स्व. शेर सिंह धामी।
माता का नाम- विश्ना देवी।
पत्नी का नाम- गीता धामी।
जन्म स्थान- पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विकासखंड के हड़खोला गांव
जन्म तिथि- 16-09-1975 ।
निवास स्थान- नगरा तराई, खटीमा।
शैक्षिक योग्यता- स्नातकोत्तर, व्यावसायिक- मानव संसाधन प्रबंधन।
राजनीतिक दल का नाम- भारतीय जनता पार्टी।
राजनीतिक सफर
2021- मुख्यमंत्री 
2017- दूसरी बार विधायक बने।
2013 -भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष
2012-  विधायक बने।
2010-12 तक शहरी अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष।
2005 -भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष 
2001 तत्कालीन मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी भी रहे 
1994-1995 में विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली।

बीजेपी के युवा तुर्क पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपने से नाराज हैं कुछ 'बुजुर्ग' !