भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की झुलसने से मौत

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की झुलसने से मौत
भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की झुलसने से मौत

इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की आठ साल की पोती की झुलसने से मृत्यु हो गई। सोमवार रात अस्पताल में मौत हो गई। दिवाली की रात पटाखा जलाने के दौरान बच्ची झुलस गई थी जिसके बाद से प्रयागराज के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने की वजह से परिजन उसे दिल्ली ले जाना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची सांसद के बेटे मयंक जोशी की बेटी थी।
छत पर झुलसी मिली थी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाहाबाद सांसद रीता बहुगुणा जोशी का पूरा परिवार दीपावली के मौके पर प्रयागराज में अपने म्योर रोड स्थित घर पर था। शनिवार की रात बच्ची किया दूसरे बच्चों के साथ घर की छत पर खेलने गयी थी। आशंका है कि उसी समय पटाखे से उसके कपड़ों में आग लग गई जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गई।
कपड़ों में आग के बाद बच्ची किया ने शोर मचाया, लेकिन घरवालों ने सोचा कि शायद बच्चे आपस में खेल रहे हैं। इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया और न ही कोई उसे देखने गया। काफी देर बाद जब कोई छत पर गया तो देखा कि किया गम्भीर रुप से झुलसी पड़ी थी।