उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया जा रहा है 73 वां गणतंत्र दिवस

उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया जा रहा है 73 वां गणतंत्र दिवस
उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया जा रहा है 73 वां गणतंत्र दिवस

देहरादून: देश भर में आज 73 वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। उत्तराखंड में भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की धूम है। देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। समारोह में  सेना, आईटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों ने मार्च पास्ट किया।
आज गणतंत्र दिवस पर 175 कैदी रिहा
प्रदेश सरकार गणतंत्र दिवस पर 175 कैदियों को रिहा कर दिया है। राजभवन की ओर से इसकी अनुमति मिल चुकी है। इसमें सबसे अधिक जिला कारागार हरिद्वार से 63 कैदी रिहा हुए हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने गणतंत्र दिवस पर राज्य के विभिन्न कारागारों में लंबी अवधि से सजाएं काट रहे कैदियों के समयपूर्व रिहाई के प्रस्ताव को अनुमति दी।