ब्रेकिंग: देहरादून से पीठसैंण के लिए रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ब्रेकिंग: देहरादून से पीठसैंण के लिए रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
ब्रेकिंग: देहरादून से पीठसैंण के लिए रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

देहरादून: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने उत्तराखंड दौरे के तहत आज जौलीग्रांट पहुंचे। यहां से वह पीठसैंण के लिए रवाना हो गए। रक्षा मंत्री के साथ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। जिसके बाद राजनाथ सिंह एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद हेलीकाप्टर में पौड़ी के लिए रवाना हुए। यहां पीठसैंण में वह पेशावर कांड के नायक व स्वाधीनता संग्राम सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पैतृक गांव में गढ़वाली जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। बता दें कि आज गढ़वाली जी की पुण्यतिथि है। इस दौरान रक्षा मंत्री यहा बने स्मारक का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिजनों एवं वीर चंद्र गढ़वाली के परिजनों को भी रक्षा मंत्री सम्मानित किया जा रहा है।