कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अस्पताल में भर्ती

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अस्पताल में भर्ती
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अस्पताल में भर्ती

देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत दून अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। बता दें कि पिछले 23 सितंबर को मंत्री हरक सिंह रावत की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से ही वह होम आइसोलेशन में थे, इस दौरान उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई इसके बाद उन्हें दून अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।