राहत की बात; उत्तराखंंड में कोरोना रिकवरी दर करीब 75 प्रतिशत हुई

राहत की बात; उत्तराखंंड में कोरोना रिकवरी दर  करीब 75 प्रतिशत हुई
राहत की बात; उत्तराखंंड में कोरोना रिकवरी दर करीब 75 प्रतिशत हुई

देहरादून: उत्तराखंड में  जहां संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ रहा है, वहीं रिकवरी दर में भी सुधार हो रहा है। पिछसे दिनों सर्वाधिक कोरोना मरीज मिलने के बाद भी रिकवरी दर में 6.18 प्रतिशत का सुधार आया है। वहीं, संक्रमण दर में 1.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का पहला मरीज मिलने के बाद से अब तक लगभग 6.45 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। एक सितंबर को प्रदेश की रिकवरी दर 68.69 प्रतिशत और संक्रमण दर 5.40 प्रतिशत थी।वर्तमान में रिकवरी दर लगभग 75 प्रतिशत हो गई है। जबकि संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ कर 7.17 प्रतिशत पहुंच गया है। सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि वर्तमान में संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। पहले की तुलना में जांच बढ़ी है। रिकवरी दर में सुधार आया है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार और विभाग की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। 
तीन दिन में कोरोना की स्थिति
दिन             संक्रमित                 ठीक हुए 
24 सितंबर     684                        1031
25 सितंबर     928                      1488
26 सितंबर     949                      1007