उत्तराखंड में कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी, कोरोना एक्टिव केस 80 हजार हुए
देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के नए केसों में थोड़ी कमी जरूर आई है लेकिन हो रही मौतों का सिलसिला नहीं थमा है। आज भी उत्तराखंड में 197 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। हालांकि थोड़ी कमी नए संक्रमितों की संख्या में जरूर आई। आज उत्तराखंड में 5654 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 4806 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। कुल मिलाकर उत्तराखंड में आज की तारीख में 80 हजार एक्टिव केस हैं। आज देहरादून में 1423, हरिद्वार में 464, नैनीताल में 1037, पौड़ी गढ़वाल में 482, पिथौरागढ़ में 246, रुद्रप्रयाग में 51, टिहरी गढ़वाल में 405, उधम सिंह नगर में 384, उत्तरकाशी में 428, चंपावत में 42, चमोली में 215, बागेश्वर में 138 और अल्मोड़ा में 339 नए मामले आए। आज सबसे ज्यादा मौतें दून मेडिकल कॉलेज में हुई जहां 30 मरीजों ने दम तोड़ा।
Uttarakhand registers 5654 new #COVID19 cases, 4806 recoveries and 197 deaths in the last 24 hours
— ANI (@ANI) May 15, 2021
Active cases 80,000
Total cases 2,83,239 pic.twitter.com/XyjuwKNV5y
सीएम तीरथ के ऑक्सीजन बयान की सच्चाई तो जानो