उत्तराखंड में भीषण दुर्घटना, बारात का वाहन खाई में गिरा, 11 बारातियों की मौत

उत्तराखंड में भीषण दुर्घटना, बारात का वाहन खाई में गिरा, 11 बारातियों की मौत
उत्तराखंड में भीषण दुर्घटना, बारात का वाहन खाई में गिरा, 11 की मौत

चंपावत;उत्तराखंड के चंपावत में सोमवार को भीषण दुर्घटना हो गई है। चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर सोमवार रात बरात से लौट रहा मैक्स वाहन खाई में गिर गया, जिसमें 11 बरातियों की मौत हो गई।हादसे की सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। 11 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
मरने वाले लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना की आशंका मानी जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।