थराली: युवक ने लगाई उफनती पिण्डर नदी में छलांग, पुलिस जुटी खोजबीन में 

थराली: युवक ने लगाई उफनती पिण्डर नदी में छलांग, पुलिस जुटी खोजबीन में 
थराली: युवक ने लगाई उफनती पिण्डर नदी में छलांग, पुलिस जुटी खोजबीन में 

थराली (मोहन गिरी): थराली बाजार में एक दिल दहला देने वाले वाकये में बुधवार को एक व्यक्ति ने सामान खरीदने के बहाने से अचानक ही गाड़ी से उतरकर पिण्डर नदी पर बने मोटरपुल से नदी में छलांग लगा दी। युवक छलांग लगाते ही पिण्डर नदी की तेज धारा में बहने लगा और देखते ही देखते नजरों से ओझल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना थराली को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस द्वारा राहत बचाव कार्य के लिए SDRF को भी बुलाया गया है और दोनों ही टीमो द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पिण्डर नदी के किनारे थाना क्षेत्र की सीमा तक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छलांग लगाने वाले युवक का नाम संजय गुसाईं बताया जा रहा है युवक तुंगेश्वर के हरचंद गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और तुंगेश्वर में युवक की जनरल स्टोर की दुकान बताई जा रही है समाचार लिखे जाने तक भी पुलिस ढूंढ़खोज में लगी है लेकिन अब तक बहे युवक का कोई सुराग नही मिल सका है।