मोदी सरकार पर बरसे आप सांसद संजय सिंह, बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर

मोदी सरकार पर बरसे आप सांसद संजय सिंह, बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और प्रधानमंत्री इसके पोषक है। इसके अलावा उन्होंने यूसीसी (यूनीफॉर्म सिविल कोड) पर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया।
पीलीभीत में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा एवं केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और प्रधानमंत्री इसके पोषक है। इसके अलावा उन्होंने यूसीसी (यूनीफॉर्म सिविल कोड) पर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कई संदेश दिए। 
परिवर्तन कार्यक्रम को संबोधित करने आम आदमी पार्टी के सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह रविवार को पीलीभीत पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक बारातघर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल दस साल में आप को पूरे देश में सम्मान मिला है। दिल्ली में आप की सरकार तीसरी बार है। पंजाब में सरकार है। गुजरात और गोवा में हमारा वोट प्रतिशत चौदह फीसद हो चुका है।