आम आदमी पार्टी के इकलौते एमपी सुशील रिंकू ने पीएम मोदी के सामने लोकसभा में ली शपथ, सीएम भगवंत मान ने दी बधाई

आम आदमी पार्टी के इकलौते एमपी सुशील रिंकू ने पीएम मोदी के सामने लोकसभा में ली शपथ, सीएम भगवंत मान ने दी बधाई

आम आदमी पार्टी के जालंधर से चुने गए सांसद सुशील रिंकू ने आज लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ के बाद आज से सुशील रिंकू की लोकसभा में इंट्री हो गई है। रिंकू के शपथ लेने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के लोगों को बधाई दी है।

लोकसभा में आम आदमी पार्टी की तरफ से सुशील रिंकू ही एक मात्र सदस्य हैं। जबकि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कई सांसद हैं। भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा में कोई भी सांसद ”आप’ का नहीं रह गया था। पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्ली से आम आदमी पार्टी का कोई भी सांसद निर्वाचित नहीं हो सका था।

दिल्ली लोकसभा चुनाव में सभी सातों सीटों पर भाजपा की जीत हो गई थी। अब जालंधर उप-चुनाव जीतने के बाद लोकसभा में ”आप’ का इकलौता सांसद सुशील रिंकू ने आज सदस्य ली है। शपथ के बाद भगवंत मान समेत पार्टी नेताओं ने बधाई दी है। भगवंत मान ने खास तौर पर जालंधर के लोगों को बधाई दी है।