राहुल गांधी का सेना पर दिया गया बयान बन गया उन्हीं के लिए मुसीबत?

राहुल गांधी का सेना पर दिया गया बयान बन गया उन्हीं के लिए मुसीबत?

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सेना पर दिए गए अपने एक बयान के बाद एक बार फिर से चारों तरफ से घिर गए हैं। राहुल गांधी की चारों तरफ आलोचना की जा रही है। ऐसा लग रहा है जैसे 100 दिनों से की जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, गलवान की झड़प हो या अब अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सेना की बहादुरी, कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा दिए गए बयान देश के लोगों को बिल्कुल भी नहीं पसंद आते हैं। हाल ही में भारत और चीन की सेना के मध्य हुई झड़प ने राहुल गांधी की छवि देश के लोगों में फिर से खराब कर दी है।

राहुल गांधी ने कहा कि चीन अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सैनिकों को पीट रहा है। जबकि सेना द्वारा बताइए सच्चाई कुछ अलग है, चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की थी जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने बहादुरी दिखाते हुए उन्हें अपनी सीमा से बाहर भगा दिया। राहुल गांधी ने जिस तरह भारतीय सेना को चीनी सेना द्वारा पीटे जाने की बात कही, उससे यकीनन देश की सेना का मनोबल टूटेगा। 

राहुल गांधी जी शायद अब तक यह नहीं समझ पाए हैं कि सेना भारत के लोगों के लिए संवेदनशील विषय है। ऐसे में सेना के बारे में बोलते हुए कांग्रेस नेताओं को सावधान रहना चाहिए। राहुल गांधी 2017 के डोकलाम विवाद के समय चीनी राजनयिकों के साथ बैठक कर रहे थे। राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले चीनी फंड को उजागर कर बीजेपी ने कांग्रेस को और ज्यादा संकट में डाल दिया।

भारत ने अपनी सबसे ज्यादा जमीन भी कांग्रेस सरकार के समय में ही खोई है। यदि कांग्रेस पार्टी इन विषयों को यूं ही नजरअंदाज कर सेना पर इसी तरह की अनुचित टिप्पणी करती रही तो देश के लोगों में कांग्रेस की नकारात्मक छवि बनी रहेगी।