आज 5 जनवरी की यह रहेंगी शुभ राशियां, जाने क्या होगा इनके साथ

आज 5 जनवरी की यह रहेंगी शुभ राशियां, जाने क्या होगा इनके साथ

वृषभ राशि 

आज आपको धन लाभ हो सकता है। जिसके कारण आपके चेहरे पर पूरे दिन मुस्कान रहेगी और आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा।  पारिवारिक तनाव बना रह सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन बहुत ही ज्यादा शुभ होगा। आपका पार्टनर आज आपको कोई प्यारा सरप्राइस दे सकता है।  आज आपका शुभ अंक 15 और शुभ रंग मैरून होगा।

मिथुन राशि 

आज आपको काफी लंबे समय बाद राहत मिल सकती हैं क्योंकि आज आपके परिवार में बहुत लंबे समय से चली आ रही किसी की स्वास्थ्य समस्या समाप्त हो सकती है। घरेलू मामलों में आज आपका अनुभव सुखद रहेगा। कैरियर मोर्चे पर लापरवाही अच्छी नहीं है। दोस्तों के साथ यात्रा आपको सुकून देगी।  संपत्ति के मामले में आज आपके लिए शुभ संकेत हैं। आज आपकी लव लाइफ पुनः अपने पटरी पर लौट सकती है। आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 5 है।

सिंह राशि 

आज आप कुछ रचनात्मक करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आप पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे। आपके काम में आज आपको प्रमोशन मिल सकता है। जिससे आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। घरेलू मामलों में आज छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं और आज आप प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचें। इस राशि वाले जो लोग सिंगल हैं वह आज एक अच्छे और सुखद रिश्ते की शुरुआत की उम्मीद कर सकते हैं। आपका शुभ रंग ग्रे और शुभ अंक 8 रहेगा।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज संपत्ति को बेचने या खरीदने का अनुकूल समय है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। सहकर्मियों या फिर वरिष्ठों के साथ थोड़े बहुत मतभेद के आसार हैं इसलिए कार्यस्थल पर सावधान रहें।  धातुओं पर पैसा लगाने से काफी लाभ होगा। आज अपनी लव लाइफ में आप अपने पार्टनर के साथ और ज्यादा गंभीर हो जाएंगे। आज आपका शुभ रंग पीच और शुभ अंक दो है।