आज मतपेटियां लूटने वालों को करारा जवाब मिला है-PM मोदी

आज मतपेटियां लूटने वालों को करारा जवाब मिला है-PM मोदी

EVM-VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद PM मोदी ने विपक्ष पर बड़ा सियासी वार किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने साफ-साफ कह दिया है कि बैलेट पेपर वाला दौर वापस लौटकर नहीं आएगा। उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर सीधे हमला बोला और कहा कि आज मतपेटियां लूटने वालों को करारा जवाब मिला है। पीएम मोदी का कहना है कि आज जब पूरी दुनिया भारत के सिस्टम की वाहवाह करती है तब ये लोग अब निजी स्वार्थ से बदनीयत से ईवीएम को बदनाम करने में लगे हैं। पीएम शुक्रवार को बिहार के अररिया में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के लिए खुशी का दिन है। पहले यहां RJD और कांग्रेस के शासन में बैलेट पेपर के नाम पर लोगों का हक लूटा जाता था। इनकी सरकार में चुनाव में वोट लूट लिए जाते हैं। इसलिए ये EVM हटाना चाहते हैं। INDI गठबंधन के हर नेता ने EVM को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का पाप किया है। अभई 2 घंटे पहले लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी लताड़ लगाई है। करारा तमाचा मारा है कि ये देख नहीं पा रहे हैं। विपक्ष को माफी मांगनी चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि राजद, कांग्रेस को संविधान और देश की परवाह नहीं है। आज देश के लोकतंत्र और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की ताकत देखिए, आज सुप्रीम कोर्ट ने मतपेटियों को लूटने का इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका दिया है कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए हैं। अररिया और सुपौल का ये स्नेह मेरे लिए बहुत बड़ी ऊर्जा है। बहुत बड़ी शक्ति है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस कर्ज को उतारने के लिए मैं और ज्यादा मेहनत करूंगा और तीसरे कार्यकाल में आपके हित में, देश के हित में और ज्यादा बड़े फैसले देश लेने वाला है।

पीएम मोदी ने कहा कि राजद, कांग्रेस को संविधान और देश की परवाह नहीं है। आज सुप्रीम कोर्ट ने मतपेटियों को लूटने का इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका दिया है कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए हैं। अररिया और सुपौल का ये स्नेह मेरे लिए बहुत बड़ी ऊर्जा है। बहुत बड़ी शक्ति है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस कर्ज को उतारने के लिए मैं और ज्यादा मेहनत करूंगा और तीसरे कार्यकाल में आपके हित में, देश के हित में और ज्यादा बड़े फैसले देश लेने वाला है।