अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई: पंजाब में इंटरनेट सेवाएं बंद, पंजाब पुलिस कर सकती है अरेस्ट

अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई: पंजाब में इंटरनेट सेवाएं बंद, पंजाब पुलिस कर सकती है अरेस्ट

राज्य सरकार ने राज्य के कई हिस्सों में अस्थायी रूप से इंटरनेट (केवल मोबाइल डेटा) सेवाएं बंद कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक 19 मार्च की रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

शुरुआत में अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए बठिंडा, जालंधर, मोगा और अमृतसर में सेवाएं बंद कर दी गईं। सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए उसका पीछा कर रही हैं। पुलिस अमृतपाल सिंह के छह करीबियों को पहले ही हिरासत में ले चुकी है।