पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को दुष्यंत ने दी शुभकामनाएं, कही यह बात 

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को दुष्यंत ने दी शुभकामनाएं, कही यह बात 


हरियाणा में साढ़े चार साल तक सत्ता में रही जननायक जनता पार्टी पर इस समय संकट के बदल छाए हुए हैं। क्या विधायक, क्या प्रदेश अध्यक्ष, एक के बाद एक धड़ाधड़ सभी अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। रहती हुई कसर अब किसानों ने पुरी कर दी है जहां भी दुष्यंत चौटाला या उनके पिता जी जाते हैं तो उनका किसानों द्वारा पुरजोर विरोध किया जाता है। ऐसे में जननायक जनता पार्टी की हालत बीच भंवर कश्ती बड़ी दूर किनारा वाली हो गई है। 

बता दें कि दुष्यंत चौटाला कैथल के सेक्टर-18 में एक निजी प्रोग्राम में पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने कहा कि जब कोई साथ काम करने वाला जाता है तो दुख भी आता है, लेकिन उस कारण से कोई काम में रुकावट नहीं आती, उन्हें चौधरी देवीलाल ने संघर्ष सिखाया है। उनके हौसले कभी नहीं टूटे, उनके जीवन से हमने इतने वर्षों में एक चीज सीखी है कि काम कर फल की इच्छा मत कर। मेहनत करो संघर्ष करो जनता अपने आप ताकत देगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोई छोड़ता है, कोई आता है। यह तो राजनीतिक जीवन का एक पहिया है, मैं तो उनको आगे के लिए शुभकामनाएं दे सकता हूं। यह कोई आज का नहीं है, उपचुनाव के बाद जब हम लोकसभा में गए थे, तब भी बहुत से साथी छोड़कर गए थे। विधानसभा में बहुत से नए साथी जुड़े। आज लोकसभा में कोई छोड़ेगा, आगे विधानसभा में और जुड़ जाएंगे। यह तो राजनीति का पहिया है लेकिन पार्टी ना विचलित है, बल्की मजबूती के साथ खड़ी है। हमारा 10 के 10 लोकसभा सीटों पर जनसंपर्क अभियान चल रहा है। नवरात्रे शुरू हो गए हैं, आने वाले दिनों में पार्टी विचार विमर्श करके उम्मीदवारों का ऐलान करेगी।