AAP और कांग्रेस 5 राज्यों में साथ में लड़ेंगे चुनाव

AAP और कांग्रेस 5 राज्यों में साथ में लड़ेंगे चुनाव

प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की डील पक्की हो गई है। दोनों पार्टियों ने तय किया है कि अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में साथ मिलकर ही चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस ने हरियाणा में आप को एक सीट देने पर सहमति जताई है। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस आप (AAP) को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट दे सकती है। बाकी अन्य 9 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारेगी।

2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार जीती थी भाजपा
बताया जा रहा है कि यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है, 1977 से कांग्रेस इस सीट को हमेशा जीतती रही है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार भाजपा ने यहां से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2019 में भी भाजपा की टिकट से जीत कर नायब सैनी यहां से सांसद बने हैं।