पंजाब में गर्मी का असर, तापमान 35 डिग्री के पार

पंजाब में गर्मी का असर, तापमान 35 डिग्री के पार

पंजाब में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही अगले 4 दिनों में राज्य के औसत तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। पटियाला में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके साथ ही फरीदकोट का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। पटियाला में तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 37.0 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 37.2 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 33 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 34.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 30.8 डिग्री सेल्सियस, मोहाली में 35 डिग्री सेल्सियस और होशियारपुर में 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।