आज का मौसम 16 Dec 2022 : जानिए कैसा है आज देश के हिस्सों में मौसम का मिजाज

आज का मौसम 16 Dec 2022 : जानिए कैसा है आज देश के हिस्सों में मौसम का मिजाज

जैसे-जैसे दिसंबर का महीना गुजर रहा है, वैसे-वैसे देश के लगभग सभी क्षेत्रों में तापमान में कमी आना शुरू हो चुका है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में पश्चिम भारत में तापमान 2 से 4 डिग्री और ज्यादा लुढ़कने की संभावना है।

उत्तर पूरे भारत में भी तापमान में कमी आएगी। वहीं मध्य भारत में भी मौसम विभाग ने आने वाले समय में 204 डिग्री तापमान में कमी की संभावना जताई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो 15 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी का सबसे ठंडा दिन रहा। 17 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है। वहीं उच्चतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा जबकि 17 दिसंबर को दिल्ली में थोड़े बहुत कोहरा पड़ने के आसार हैं। दिल्ली के प्रदूषण स्तर में भी फिलहाल 15 दिसंबर को काफी सुधार देखने को मिला है।

मौसम विभाग ने पंजाब हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर की संभावना दर्ज की है। वही लखनऊ का तापमान 9 डिग्री तक रहने की संभावना है। दक्षिण भारत के लगभग सभी राज्यों में अभी भी हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।