लगातार गिर रहा तापमान, कैसा रहेगा आज का मौसम

लगातार गिर रहा तापमान, कैसा रहेगा आज का मौसम

देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर और कोहरे ने लोगों को परेशान कर रखा है। आज 30 दिसंबर को भी दिन की शुरुआत शीतलहर और कोहरे से होगी। सितंबर और अक्टूबर में बारिश हुई थी। इसलिए मौसम विभाग का मानना है कि मानसून इस बार देरी से गया। जिसके कारण इस बार ठंड भी काफी लंबे समय तक पड़ेगी और लोगों को परेशान करती रहेगी। रात के तापमान के साथ था इस बार दिन के तापमान में भी काफी कमी देखी जा रही है। उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

कश्मीर हो या हिमाचल प्रदेश पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी देखने को मिल रही है। जिसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर के साथ ठंड बढ़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिल्ली के वायु की गुणवत्ता अभी भी खराब श्रेणी में है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ लखनऊ में दिन की शुरुआत भारी कोहरे के साथ हो सकती है। इसके साथ ही उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज घना कोहरा छाया रह सकता है।